Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Hapur Janmashtami Celebration: हापुड़ के फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Hapur Janmashtami Celebration: हापुड़ के फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिपोर्ट: अजीत कुमार

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ स्थित फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्री कृष्ण लीला से जुड़ी झांकियां सजाईं और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंच पर प्रस्तुत रंग-बिरंगे परिधानों, सजीव अभिनय और मधुर संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्रधानाध्यापक रोशनी ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें सैकड़ों बच्चे भाग लेकर अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम ने सभी के दिलों में भक्ति, आनंद और उत्साह का संचार किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें