Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ बार एसोसिएशन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Hapur News : (शाहरुख़ खान) हापुड़ बार एसोसिएशन ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को सौंपा है।

विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाया

ज्ञापन देते हुए कहा कि इस हमले में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर और आईडी कार्ड जांचकर एक विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाया, जिसमें 28 लोगों की मौत हुई और 17 लोग घायल हुए। बार एसोसिएशन ने आतंकवादियों और उनके संगठनों को नष्ट करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव वीरेंद्र सैनी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने कहा ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यह कायराना हमला देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने की साजिश है। आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर न केवल मानवता को शर्मसार किया, बल्कि देश में डर और भय का माहौल पैदा किया।

बांटने की साजिश करार दिया

इस घटना से पूरे देश में रोष व्याप्त है, और नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। बार एसोसिएशन ने इस हमले की घोर निंदा करते हुए इसे देश को बांटने की साजिश करार दिया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि भारत सरकार को आतंकवादियों और उनके संगठनों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। इससे नागरिकों में सरकार के प्रति विश्वास बहाल होगा और वे सुरक्षित महसूस करेंगे।

यह रहे मौजूद

इस दौरान ज्ञापन देन वालों में संजय मित्तल, भोपाल शिशोदिया, देवेन्द्र खरे, विकास त्यागी, मोहित त्यागी, सुधीर त्यागी, रवि सैनी, मोहित वर्मा, तेजवीर सिंह, राहुल मित्तल, अजय सैनी, सतेंद्र तोमर, अनिल शर्मा, उज्जवल कंसल, सुधांशुदत्त शर्मा, नितिन पूनिया आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें