Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Hania Aamir की एंट्री से भड़के लोग! ‘Sardaar Ji 3’ ट्रेलर रिलीज के बाद दिलजीत दोसांझ पर देशद्रोह के आरोप, उठी बॉयकॉट की मांग

Hania Aamir
Hania Aamir की एंट्री से भड़के लोग! 'Sardaar Ji 3' ट्रेलर रिलीज के बाद दिलजीत दोसांझ पर देशद्रोह के आरोप, उठी बॉयकॉट की मांग

Hania Aamir की फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ में एंट्री के बाद बवाल! दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर देशद्रोही बताया जा रहा है। जानिए क्यों उठी फिल्म के बॉयकॉट की मांग।

Hania Aamir की ‘Sardaar Ji 3’ में एंट्री से मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ पर देशद्रोह के आरोप

पंजाबी सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ के ट्रेलर के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। इस बार फिल्म के हीरो दिलजीत दोसांझ अपनी एक्टिंग या म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir की कास्टिंग को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।

Hania Aamir की एंट्री ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि Hania Aamir दिलजीत दोसांझ के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि Hania फिल्म से बाहर हो चुकी हैं। मगर 22 जून को जब दिलजीत दोसांझ ने ‘Sardaar Ji 3’ का ट्रेलर रिलीज किया तो उसमें Hania Aamir नजर आईं। इससे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।

दिलजीत दोसांझ को बताया गया देशद्रोही

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ को देशद्रोही तक कह डाला। एक यूजर ने लिखा,
“दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह देशद्रोही हैं। Hania Aamir के विवादित बयान के बावजूद उनके साथ फिल्म कर रहे हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर पर Hania Aamir के बयान से नाराजगी

यूजर्स ने Hania Aamir के पुराने बयान और इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है, दिलजीत दोसांझ को ऐसी अभिनेत्री के साथ फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।

उठी बॉयकॉट की मांग

हानिया आमिर और ‘Sardaar Ji 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड करने लगा है। कई यूजर्स ने लिखा,
“पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं की हत्या के बाद भी दिलजीत दोसांझ इस फिल्म को रिलीज कर रहे हैं। हिंदुओं को इस फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए।”

सिर्फ विदेशों में होगी रिलीज

फिल्म मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘Sardaar Ji 3’ केवल विदेशों में रिलीज होगी और भारत में इसका प्रीमियर नहीं होगा। लेकिन इसके बावजूद गुस्से का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन है, तो हानिया आमिर को फिल्म में क्यों लिया गया?

‘Sardaar Ji 3’ की रिलीज डेट

हानिया आमिर स्टारर ‘Sardaar Ji 3’ 27 जून को ओवरसीज में रिलीज होगी। देखना होगा कि इस विवाद के बीच फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें