Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Gujarat : तरनेतर का विश्वप्रसिद्ध भातीगल लोकमेला का 26 अगस्त से होगा शुभारंभ

Gujarat News (अभिषेक बारड): सौराष्ट्र की लोकसंस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता को उजागर करने वाला सुप्रसिद्ध तरनेतर का लोकमेला भादरवा सुद केवड़ा तीज से छठ तक अर्थात 26 से 29 अगस्त तक भक्ति और उल्लास के वातावरण में आयोजित होगा।

सुरेंद्रनगर जिले के थानगढ़ तालुका स्थित त्रिनेत्रेश्वर महादेव के सान्निध्य में होने वाले इस मेले में लोकनृत्य, संतवाणी, ग्रामीण खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इस लोकमेले में भादरवा सुद तीज (केवड़ा तीज) 26 अगस्त को पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेड़ा और जलापूर्ति मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया की उपस्थिति में सुबह 09:30 बजे भगवान श्री त्रिनेत्रेश्वर महादेव का केवड़े से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्वलित कर पशु मेला व प्रदर्शनी, ग्रामीण खेलकूद और पारंपरिक ग्रामीण प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मंत्रियों के वर्दहस्ते किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा रात्रि 09:30 बजे मेले के मंच पर विभिन्न रावटी के भक्तजनों की संतवाणी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भादरवा सुद चतुर्थी गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को शाम 05:30 बजे पालयाद के पू. विसामण बापु की जगह के महंतश्री 1008 महामंडलेश्वर पू. निर्मलाबा उनडबापु के हस्ते ध्वजारोहण होगा। इस दिन रात्रि 09:00 बजे मेले के मंच पर सुरेंद्रनगर जिला सूचना कार्यालय द्वारा लोकडायरा का आयोजन किया जाएगा, जो गुजरात के लोककलाकारों को सुनने और देखने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

भादरवा सुद पंचमी (ऋषि पंचमी) 28 अगस्त को सुबह 06:30 बजे महंत द्वारा मंदिर के कुंड में गंगा अवतरण आरती की जाएगी। सुबह 08:30 बजे लखतर स्टेट के झाला यशपालसिंह दिव्यराजसिंहजी के वर्दहस्ते ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, कृषि मंत्री राघवजीभाई पटेल, जलापूर्ति मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया, पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेड़ा, राज्यस्तरीय खेल मंत्री हर्षभाई संघवी, राज्यस्तरीय पशुपालन मंत्री परशुरामभाई सोलंकी, उपमुख्य दंडक जगदीशभाई मकवाणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड के तोरण टूरिस्ट विलेज का भ्रमण करेंगे तथा शिव पूजन, ग्रामीण खेलकूद का अवलोकन और अभिनंदन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

मंदिर परिसर में पारंपरिक रास तथा हुड़ा के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। मेले के मंच पर रास-गरबा, दोहा, छत्री स्पर्धा, वेशभूषा प्रतियोगिता, पावा प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। रात्रि 09:30 बजे मेले के मंच पर गुजरात पर्यटन निगम और तरनेतर ग्राम पंचायत द्वारा भव्य लोकडायरा का आयोजन किया जाएगा।

भादरवा सुद छठ 29 अगस्त को सुबह 07:00 बजे गंगा विदाई आरती आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे जिला प्रशासन और जिला पुलिस द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ मेले की पूर्णाहुति की जाएगी।

पुरातन पांचाल की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाले इस मेले में जिला पंचायत प्रमुख हरिकृष्णभाई पटेल, सांसद चंदुभाई शिहोरा, विधायक सर्वश्री शामजीभाई चौहान, किरीटसिंह राणा, प्रकाशभाई वरमोरा, पी.के. परमार सहित अनेक गणमान्य और पदाधिकारी भाग लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें