Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Faridabad: फरीदाबाद में गेस्ट टीचर ने रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन

Faridabad: फरीदाबाद में गेस्ट टीचर ने रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद अतिथि अध्यापक संघ ने बलिदानी अतिथि अध्यापिका राजरानी के जन्मदिवस पर महाराणा प्रताप भवन में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। संत भगत सिंह चैरिटेबल अस्पताल और बत्रा अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, कॉलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, ऑक्सीजन लेवल, वजन आदि की जांच की गई, जिसमें 338 लोगों ने अपनी जांच कराई। साथ ही, आयोजन में अटूट भंडारे की व्यवस्था भी की गई। राजरानी 7 सितंबर 2008 को रोहतक में प्रशासन की गोली का शिकार हुई थीं। रोजगार के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने शहादत दी। उनका सपना था कि हरियाणा के सभी गैस्ट टीचर्स को नियमित किया जाए। उनकी याद में हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में अतिथि अध्यापिका कमलेश हुड्डा ने राजरानी की याद में रक्तदान किया। जिला संयोजक ईनामी सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में जिले के अनेक शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गैस्ट टीचर्स ने घोषणा की कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई नियमित होने तक जारी रखेंगे। आयोजन में जिला प्रधान रघु वत्स, उमेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र शर्मा बबली सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राजरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें