Society Violence Case ग्रेटर नोएडा में मारपीट और कार तोड़फोड़ मामले में दो दबंग गिरफ्तार

Society Violence Case ग्रेटर नोएडा में मारपीट और कार तोड़फोड़ मामले में दो दबंग गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास मामूली विवाद के बाद मारपीट और कार क्षतिग्रस्त करने के मामले में थाना बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सोसाइटी निवासी आयुष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने रास्ते में कार खड़ी कर रखी थी। कार हटाने के लिए कहने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बेसबॉल बैट और डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान सोसाइटी के दो लड़कों और दो लड़कियों के साथ गाली-गलौज की गई, मारपीट की गई और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पीड़ित के अनुसार हमले में वेदांत को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहरुख पुत्र इमामुद्दीन और अजीम पुत्र मोहम्मद मोमीन को चार मूर्ति से एटीएस की ओर जाने वाली रोड पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और बेसबॉल बैट व डंडा बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img