Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में शमशान ले जाते समय कीचड़ से जूझे ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया प्राधिकरण

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में शमशान ले जाते समय कीचड़ से जूझे ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया प्राधिकरण

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव रीलका में एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट जाते समय ग्रामीणों को घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे यमुना प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीणों की एक बड़ी संख्या शव को लेकर शमशान घाट की ओर बढ़ रही है, लेकिन रास्ते में पानी और कीचड़ के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ में फिसलते लोग, शव को बचाते हुए आगे बढ़ते दृश्य ने लोगों की संवेदनाओं को झकझोर दिया। वायरल होते ही यह वीडियो प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बन गया।

ग्रामीणों ने यमुना प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वर्षों से इस रास्ते की हालत खराब है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। कई बार शिकायत के बावजूद न तो रास्ता बनाया गया, न ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस रास्ते से कीचड़ में होकर गुजरना पड़ा हो, लेकिन इस बार जब मृत व्यक्ति को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा, तो स्थिति और भी शर्मनाक बन गई।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यमुना प्राधिकरण हरकत में आया और आनन-फानन में रास्ते पर पत्थर डलवाए गए ताकि लोगों को अस्थायी राहत मिल सके। हालांकि ग्रामीणों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यह अस्थायी समाधान है, स्थायी रूप से शमशान घाट तक पक्की सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था होनी चाहिए।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img