Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के GBU यूनिवर्सिटी हॉस्टल में नशे की पार्टी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के GBU यूनिवर्सिटी हॉस्टल में नशे की पार्टी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमर सैनी

एक ओर जहां मां-बाप अपने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए बड़े सपनों के साथ विश्वविद्यालयों में भेजते हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय हॉस्टल से आई एक चौंकाने वाली खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हॉस्टल के अंदर पढ़ाई के नाम पर गांजा, शराब और ड्रग्स की पार्टियां चल रही हैं। वीडियो में कुछ छात्रों को नशे की हालत में देखा गया है और पार्टी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो GBU यूनिवर्सिटी हॉस्टल का है।

सूत्रों के मुताबिक अभय दुबे और तनय भास्कर नाम के कुछ छात्र बाहर से नशीले पदार्थ लाकर हॉस्टल में अन्य छात्रों को उपलब्ध कराते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। PS ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है, और इसमें दिख रहे छात्र कौन हैं।

इस मामले ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर छात्र अपनी पढ़ाई और भविष्य संवारने में जुटे होने चाहिए, वहीं कुछ असामाजिक तत्व हॉस्टल में नशे की गतिविधियों को बढ़ावा देकर पूरे माहौल को दूषित कर रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img