Greater Noida: मोबाइल और पढ़ाई के दबाव में 12वीं की छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Greater Noida: मोबाइल और पढ़ाई के दबाव में 12वीं की छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम डेरिन दादरी निवासी तनु भाटी, जो रमित भाटी की पुत्री थी, ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पढ़ाई और मोबाइल को लेकर उसे डांटा था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छात्रा की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img