Greater Noida : 1904 फ्लैट की सुपरटेक सोसाइटी में बदहाल व्यवस्था, कंट्रोल रूम तक नहीं, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर उठे सवाल

Greater Noida : 1904 फ्लैट की सुपरटेक सोसाइटी में बदहाल व्यवस्था, कंट्रोल रूम तक नहीं, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा की Supertech Czar Society में रहने वाले निवासियों ने सोसाइटी की खराब व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नाराजगी जताई है। रविवार को सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया कि भारी मेंटेनेंस चार्ज वसूले जाने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। सुरक्षा, साफ-सफाई, लिफ्ट और बेसमेंट जैसी कई समस्याओं से लोग लंबे समय से परेशान हैं।

निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने में डर लगता है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस एजेंसी स्थिति सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि खराब लिफ्टों की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। कई बार लिफ्ट बीच में बंद हो जाती हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। शिकायत करने के बाद भी समय पर समाधान नहीं किया जाता।

निवासियों के अनुसार हाउसकीपिंग स्टाफ के पास पर्याप्त उपकरण तक उपलब्ध नहीं हैं। सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब हो चुकी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बाद ही छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मेंटेनेंस एजेंसी लंबे समय से काम कर रही है, लेकिन उसके पास कोई रिजर्व फंड तक नहीं है। ऐसे में यदि भविष्य में कोई बड़ी तकनीकी या संरचनात्मक समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए पैसे कहां से आएंगे, यह बड़ा सवाल है।

निवासियों ने बताया कि सिपेज की समस्या लगातार बढ़ रही है। दीवारों और फ्लैटों में पानी रिसने से लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं बेसमेंट की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई गई कि 1904 फ्लैटों वाली इतनी बड़ी सोसाइटी में कोई कंट्रोल रूम तक मौजूद नहीं है। आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता नहीं मिल पाती। निवासियों ने मांग की है कि मौजूदा मेंटेनेंस एजेंसी को तुरंत हटाकर नई व्यवस्था लागू की जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img