Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida School Fight: छात्र को थप्पड़ मारने के विवाद में पिता 8-10 युवकों के साथ स्कूल पहुंचा, चार छात्रों के घायल होने का दावा

Greater Noida School Fight: छात्र को थप्पड़ मारने के विवाद में पिता 8-10 युवकों के साथ स्कूल पहुंचा, चार छात्रों के घायल होने का दावा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के दिन छात्रों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर बड़ी मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक छात्र के पिता आठ से दस युवकों को लेकर स्कूल परिसर में पहुंच गए और वहां 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ मारपीट की। घटना में करीब चार छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। स्कूल में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोपहर करीब एक बजे स्कूल में छात्रों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र लीली को थप्पड़ मार दिया।

लीली ने घटना की जानकारी अपने भाई आदित्य सिंह को दी, जो इसी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। इसके बाद आदित्य ने संबंधित छात्र से अपने भाई को थप्पड़ मारने की वजह पूछी और घटना का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया।

शिकायत के अनुसार, थप्पड़ मारने वाले छात्र ने इसके बाद अपने पिता प्रमोद को स्कूल बुला लिया। आरोप है कि प्रमोद अकेले स्कूल नहीं पहुंचे, बल्कि उनके साथ आठ से दस युवक भी स्कूल परिसर में आ गए।

आरोप है कि स्कूल में प्रवेश करने के बाद युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य सिंह और मयंक सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य छात्र भी विवाद की चपेट में आए। पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना में करीब चार छात्र घायल हुए हैं।

अचानक बाहरी युवकों के स्कूल परिसर में पहुंचने और छात्रों के साथ मारपीट शुरू होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। दूसरे छात्र भी घटना को देखकर घबरा गए। स्कूल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को बचाने और विवाद शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया।

आरोप है कि स्कूल के गार्डों के रोकने के बावजूद हमलावर नहीं माने और छात्रों के साथ मारपीट करते रहे। घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा।

पीड़ित छात्र आदित्य सिंह के पिता अमर सिंह ने मामले को लेकर सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत में घटना का विवरण देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें