Greater Noida : सुपरटेक इकोविलेज-1 में अतिरिक्त 100 रुपए की वसूली रद्द

Greater Noida : सुपरटेक इकोविलेज-1 में अतिरिक्त 100 रुपए की वसूली रद्द

नोएडा। सुपरटेक इकोविलेज-1 में AOA सदस्यता के निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त ली जा रही 100 रुपए की वसूली विवादित रही, लेकिन अब यह विवाद समाप्त हो गया है। सोसाइटी निवासियों ने अतिरिक्त शुल्क लेने का कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद चुनाव अधिकारी आशीष मौर्या ने डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार के निर्देशानुसार इसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।

सोसाइटी निवासियों ने शिकायत में कहा था कि चुनाव अधिकारी और उनकी इलेक्शन कमिटी के कुछ सदस्य यूपी अपार्टमेंट एक्ट और मॉडल बाई लॉज़ के नियमों के विपरीत अतिरिक्त 100 रुपए ले रहे थे। डिप्टी रजिस्ट्रार ने इस वसूली को गलत माना और चुनाव अधिकारी को शो कॉज़ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

आदेश जारी होने के बाद निवासियों में राहत की भावना है, लेकिन उन्होंने चुनाव अधिकारी की अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन पर नाराज़गी जताई और मांग की है कि उन्हें चुनाव अधिकारी के पद से हटाया जाए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img