Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्ते का आतंक, पार्क में घूम रहे युवक को काटा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्ते का आतंक, पार्क में घूम रहे युवक को काटा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में बुधवार को लावारिस कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पार्क में टहल रहे एक युवक पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया और पैर में काट लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

सेक्टर में रहने वाले संजीव भाटी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर पार्क में घूमने गए थे। इसी दौरान पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुत्ते ने उनके पैर पर दांत गड़ा दिए। उनके चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लावारिस कुत्ता पूरे सेक्टर में घूमता रहता है और पहले भी कई लोगों को काट चुका है। लोगों को आशंका है कि कुत्ता पागल हो सकता है। कई बार इस संबंध में प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

घटना के बाद से सेक्टर में रहने वाले लोग काफी डरे हुए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर भेजना तक बंद कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्राधिकरण जल्द से जल्द लावारिस कुत्तों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img