Greater Noida: नॉलेज पार्क हत्याकांड का खुलासा, कोरियाई प्रेमी की चाकू मारकर हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार

Greater Noida: नॉलेज पार्क हत्याकांड का खुलासा, कोरियाई प्रेमी की चाकू मारकर हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घरेलू विवाद के दौरान अपने कोरियाई प्रेमी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रही युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार को 150 गोल चक्कर क्षेत्र से की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवती की पहचान लुम जियाना पुत्री काचन घथाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थंगल, जिला तामेंगलोंग, पोस्ट बिशनुपुर, थाना खौपुम, राज्य मणिपुर की रहने वाली है। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस प्योस हाइडवेस सोसायटी के फ्लैट नंबर 1201 में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि युवती अपने कोरियाई प्रेमी डक हीया युह के साथ लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। चार जनवरी 2026 को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण डक हीया युह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वारदात के बाद से ही आरोपी युवती फरार चल रही थी, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।

पुलिस ने लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच जनवरी 2026 को आरोपी युवती को 150 गोल चक्कर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने घटना से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, घटनास्थल की परिस्थितियों और आपसी विवाद के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img