Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida News: 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर आज किसानों का अनशन, 44 गांवों के किसान होंगे शामिल

Greater Noida News: 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर आज किसानों का अनशन, 44 गांवों के किसान होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 44 गांवों के किसान सोमवार को अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर अनशन पर बैठेंगे। किसान अतिरिक्त 4 प्रतिशत भूखंड आवंटित किए जाने की मांग कर रहे हैं। अनशन को सफल बनाने के लिए रविवार को भी विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।

किसानों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 44 गांवों के प्रभावित किसानों को अभी तक केवल 6 प्रतिशत विकसित भूखंड ही आवंटित किए गए हैं, जबकि उन्हें कुल 10 प्रतिशत भूखंड मिलना चाहिए। इसी अतिरिक्त 4 प्रतिशत भूखंड की मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे के चलते उन्होंने न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाया। वहीं जिन किसानों ने अदालत में याचिका दायर की थी, उन्हें भूखंड आवंटित कर दिए गए।

इसी कथित भेदभाव को लेकर किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सभी प्रभावित किसानों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के सभी को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बड़ी संख्या में किसानों से अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें