Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Greater Noida Incident: माता-पिता से विवाद के बाद युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, NDRF तलाश में जुटी

Greater Noida Incident: माता-पिता से विवाद के बाद युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, NDRF तलाश में जुटी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। रविवार दोपहर तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था और नहर में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर कस्बे की है। यहां रहने वाले 20 वर्षीय नीरज का शनिवार देर रात अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गया।

परिजनों के अनुसार नीरज की मां ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गंग नहर के पुल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल पर पहुंचने के बाद नीरज ने अचानक नहर में छलांग लगा दी।

बेटे को नहर में कूदता देख उसकी मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों ने युवक को बचाने के लिए नहर में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

एनडीआरएफ की टीम ने नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात से ही टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। नहर के आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है ताकि युवक के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

फिलहाल परिवार के लोग भी युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बचाव अभियान जारी है और युवक की तलाश पूरी होने तक टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें