Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बहन से झगड़े के बाद नाबालिग किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बहन से झगड़े के बाद नाबालिग किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ी गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बदायूं के रहने वाले एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ तिगड़ी गांव में किराये के मकान में रहते हैं और एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां थीं, जिनमें एक पांच साल की और दूसरी 15 साल की थी। घर में किशोरी की बुआ की बेटी भी साथ रहती थी। शुक्रवार रात जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान यह घटना हुई। जब परिजन वापस लौटे तो उन्हें किशोरी के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। बिसरख कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का अपनी बुआ की बेटी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्र की हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img