Greater Noida Drug Bust: एक करोड़ रुपये की 920 ग्राम MDMA बरामद, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Greater Noida Drug Bust: एक करोड़ रुपये की 920 ग्राम MDMA बरामद, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस और आगरा जोन की मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये कीमत का 920 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थ की बिक्री का काम करते थे।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने गोपनीय सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।यह गिरफ्तारी नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास से की गई है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 920 ग्राम एमडीएमए और दिल्ली नंबर की एक स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी उसुलोर मूल रूप से घाना का निवासी है और वह वर्तमान में नई दिल्ली के महरौली क्षेत्र में रह रहा था।वहीं दूसरी आरोपी लायलो शरजाय उज्बेकिस्तान की निवासी है।वह दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव और लखनऊ के हजरतगंज स्थित पते पर रह रही थी।

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कलिस्टो नाम का व्यक्ति एमडीएमए पाउडर तैयार करता है।यह प्रतिबंधित पाउडर गिरफ्तार उसुलोर और लायलो शरजाय के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में बिकवाया जाता था।पुलिस अब मुख्य सरगना कलिस्टो की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस इस मामले में मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस इस मामले में आरोपियों की कथित आपूर्ति शृंखला और संभावित संपर्कों की जांच कर रही है। कथित रूप से पदार्थ तैयार करने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों की ओर से बताए गए नेटवर्क और गिरफ्तार व्यक्तियों की भूमिका अभी जांच के अधीन है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img