Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida LED lights: ग्रेनो में 22 पार्क एलईडी हाईमास्ट लाइट से जगमग, 1.90 करोड़ खर्च

Greater Noida LED lights: ग्रेनो में 22 पार्क एलईडी हाईमास्ट लाइट से जगमग, 1.90 करोड़ खर्च

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच सेक्टरों के 22 पार्कों को एलईडी हाईमास्ट लाइट से रोशन कर दिया गया है। सेक्टर-पी-3, स्वर्णनगरी, पाई-1, सेक्टर-36 और 37 के पार्क अब दूधिया रोशनी से जगमगा रहे हैं, जिससे रात के समय सुरक्षा और सुविधाएं दोनों बेहतर होंगी।

रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में इन लाइटों का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत सेक्टर-36 और 37 के छह-छह पार्क, पाई-1 के दो पार्क और स्वर्णनगरी के आठ पार्कों में हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, बिल्डर्स एरिया, ओमिक्रॉन-1 पार्क, 130 मीटर रोड, एलजी सोसाइटी के पास, होंडा सीएल कंपनी गेट और पी-3 मंदिर के पास भी लाइटें स्थापित की गई हैं।

प्राधिकरण ने इस कार्य पर करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पहले इन पार्कों में सोडियम लाइट लगी होने के कारण पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती थी, जिससे लोगों को दिक्कत होती थी। अब एलईडी हाईमास्ट लाइट लगने से रोशनी बेहतर होगी और बिजली की खपत भी कम होगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर शहर के सभी अंधेरे स्थानों को चिन्हित कर वहां चरणबद्ध तरीके से हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन सेक्टरों और सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी पुरानी लाइटें हैं, वहां भी जल्द एलईडी हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी।

इस पहल से न सिर्फ पार्कों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी और शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें