Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida: भाई-भतीजों पर जमीन कब्जाने का आरोप, रबूपुरा में परिजनों के बीच बढ़ा विवाद

Greater Noida: भाई-भतीजों पर जमीन कब्जाने का आरोप, रबूपुरा में परिजनों के बीच बढ़ा विवाद

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला भटोना गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच पुराना विवाद अब हिंसा में बदल गया। गांव निवासी सुदेश ने अपने सगे भाई बिजेंद्र सिंह और तीन भतीजों पर जमीन कब्जाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुदेश ने पुलिस को बताया कि नगला भटोना गांव में उनके पिता की छोड़ी हुई पैतृक भूमि है, जिसमें दोनों भाइयों का बराबर हिस्सा तय है। सुदेश बीते कुछ सालों से रोज़गार के सिलसिले में गांव से बाहर रह रहे हैं और केवल छुट्टियों में ही घर आते हैं। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उनके भाई बिजेंद्र सिंह और उनके बेटे विनोद, अनूप और बृजेश ने मिलकर सुदेश के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया।

मामला पहले से अदालत में विचाराधीन

सुदेश ने बताया कि इस जमीन को लेकर मामला पहले से अदालत में विचाराधीन है, बावजूद इसके आरोपी पक्ष ने जबरन खेत की बाउंड्री करवाकर अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली और वे गांव पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज

रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने सुदेश की शिकायत पर बिजेंद्र सिंह, विनोद, अनूप और बृजेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच चल रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि विवाद का निष्पक्ष समाधान हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें