उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Jansamvad: ग्रेटर नोएडा में विधायक धीरेंद्र सिंह का जनसंवाद, सेक्टरवासियों की समस्याओं पर दिए त्वरित निर्देश

Greater Noida Jansamvad: ग्रेटर नोएडा में विधायक धीरेंद्र सिंह का जनसंवाद, सेक्टरवासियों की समस्याओं पर दिए त्वरित निर्देश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 और पी-3 में रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

जनसंवाद कार्यक्रम में सेक्टरवासियों ने सफाई व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, टूटी सड़कों, जल निकासी, खराब स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई निवासियों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को तेज किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उनका कहना था कि विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सुझाव विधायक के सामने रखे। विधायक ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Related Articles

Back to top button