Greater Noida: दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने पिस्टल की बट मारकर प्रोजेक्ट मैनेजर से कार लूटी, इलाके में मचा हड़कंप

Greater Noida: दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने पिस्टल की बट मारकर प्रोजेक्ट मैनेजर से कार लूटी, इलाके में मचा हड़कंप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े हुई कार लूट की सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार तीन बदमाशों ने यमुना सिटी में तैनात एक प्रोजेक्ट मैनेजर से पिस्टल के बल पर कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान चिरसी गांव निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो यमुना सिटी स्थित एक बिल्डर प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। नवीन कुमार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से ग्रेटर नोएडा आए थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके दोस्त का पर्स दूसरी कार में छूट गया है। पर्स लेने के लिए वह दोपहर में अपनी कार से वापस गांव लौट रहे थे।

दोपहर करीब 12:05 बजे जब नवीन कुमार गांव के बाहर स्थित आरएमसी प्लांट के गेट के सामने पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवा ली। तीनों बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। जैसे ही नवीन कुमार ने कार का शीशा नीचे किया, बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद दो बदमाश पीड़ित की कार लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि तीसरा बदमाश बाइक से भाग निकला। कार के अंदर पीड़ित का पर्स भी रखा हुआ था, जिसमें करीब 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। वारदात के बाद पीड़ित ने किसी तरह परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एसओजी की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना कुछ हद तक संदिग्ध भी प्रतीत हो रही है, इसलिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां आमतौर पर काफी भीड़भाड़ रहती है। आरएमसी प्लांट पर भी उस समय कई लोग मौजूद थे और आसपास औद्योगिक क्षेत्र हैं। घटनास्थल से गांव की दूरी महज 200 मीटर और घर करीब 700 मीटर दूर है, जबकि घंघौला पुलिस चौकी भी केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों में से एक स्थानीय हो सकता है, जिसे इलाके की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी।

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img