Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध खनन माफिया की धड़ल्ले से गतिविधियाँ, प्रशासन पर उठे सवाल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध खनन माफिया की धड़ल्ले से गतिविधियाँ, प्रशासन पर उठे सवाल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा शहर सोना उगल रहा है और इसी सोने से यहां के खनन माफिया की चाँदी हो रही है। रात को ये खनन माफिया बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों और डंपरों के माध्यम से ग्रेटर नोएडा की बेशकीमती जमीन को खोखला करने का काम कर रहे हैं। लाखों करोड़ रुपए के इस खेल में न तो खनन माफियाओं को अधिकारियों का कोई डर है और न ही शासन का, जिसके चलते वे धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने खनन माफियाओं के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं की है, जिससे खनन विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रही है, लेकिन खनन माफिया इतने हठीले हैं कि वन विभाग की बेशकीमती जमीन को भी चीरकर अवैध खनन कर रहे हैं और मिट्टी व बालू निकालकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस इलाके में खनन होने के बावजूद ईकोटेक-1 थाना पास में मौजूद है और रात में पुलिस पेट्रोलिंग भी करती है, लेकिन खनन माफिया धड़ल्ले से अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

खनन माफिया जेसीबी मशीन और डंपरों की मदद से जमीन पर बड़े गड्ढे कर रहे हैं। उनके अवैध खनन के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि कैसे वे धरती का सीना चीरकर बालू निकालकर डंपरों में भरते हैं। निर्माण कार्यों में रेत की आवश्यकता को पूरा करने के बहाने ये माफिया सरकार की बेशकीमती जमीन पर खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं।

स्थिति यह है कि खनन विभाग और पुलिस प्रशासन के बावजूद भी अवैध खनन जारी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पाएगा, या फिर ये माफिया लाखों करोड़ों रुपए की वन विभाग की जमीन को खोखला करते रहेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें