Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida Illegal Construction: ग्रेनो में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 30 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त

Greater Noida Illegal Construction: ग्रेनो में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 30 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त

ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिसरख के डूब एरिया स्थित खसरा संख्या-135 की जमीन पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 30 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

प्राधिकरण की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों और जमीन कब्जाने वालों में हड़कंप मच गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रखा जाए और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी कॉलोनाइजर के बहकावे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई जोखिम में न डालें। जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से सत्यापन अवश्य करें, ताकि भविष्य में कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके।

परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह के अनुसार, ग्राम बिसरख की उक्त जमीन पर कुछ कॉलोनाइजर कॉलोनी बसाने की तैयारी में थे और बाउंड्री बनाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलने पर वर्क सर्किल-3 के प्रबंधक रोहित गुप्ता के नेतृत्व में सहायक प्रबंधक राजीव कुमार और अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो जेसीबी और तीन डंपर लगाए गए, जबकि प्राधिकरण पुलिस बल भी मौजूद रहा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण या अवैध निर्माण की कोशिश की गई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि शहर के नियोजित विकास और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें