Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर पर किसानों का हंगामा, विधायक ने दिलाई जमीन मुक्त

Greater Noida Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा में बिल्डर पर किसानों का हंगामा, विधायक ने दिलाई जमीन मुक्त

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रौनीजा गांव में किसानों और निजी बिल्डर के बीच विवाद भड़क गया। राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिए मैदान में जुटे। किसानों का आरोप है कि बिल्डर ने उनकी जमीन पर बिना किसी मुआवजा या अधिग्रहण राशि दिए कब्जा कर लिया और उनकी धान तथा गेहूं की फसलें नष्ट कर दीं।

किसानों ने बताया कि प्राधिकरण ने उनकी जमीन एक निजी बिल्डर को आवंटित कर दी थी, जिसके बाद बिल्डर ने बाउंसरों और जेसीबी मशीनों की मदद से खेतों में खड़ी फसलें तोड़ डालीं। इसके अलावा पशुओं के लिए रखे भूसे और बाड़े को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज किसानों ने हंगामा किया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस और प्राधिकरण पर बिल्डर से मिलीभगत का आरोप लगाया।

स्थिति को देखते हुए रौनीजा गांव में किसानों की महापंचायत बुलाई गई। इसमें बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की गई। किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी बिल्डर ने इसी तरह फसल नष्ट कर जमीन पर कब्जा किया था, और शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जबरन समझौते के लिए दबाव बनाया था।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर तहसील और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर कब्जाई गई जमीन की पैमाइश करवाई। इसके बाद बिल्डर के कब्जे से किसानों की जमीन मुक्त कराई गई। इस कार्रवाई के बाद किसानों में राहत की भावना देखने को मिली और उन्होंने विधायक और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें