Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Dispute: सेवारत महिला लेफ्टिनेंट कर्नल से अभद्रता का आरोप, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

Greater Noida Dispute: सेवारत महिला लेफ्टिनेंट कर्नल से अभद्रता का आरोप, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सेना की एक सेवारत महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पर सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने, अपमानजनक शब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरजिंदर विहार टाउनशिप के टावर फोर-टी स्थित एक फ्लैट में रहने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल स्मिता थामस वर्तमान में नई दिल्ली स्थित डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेंट्रल विस्टा में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में 21 अगस्त को हुई घटना का जिक्र किया है।

पीड़िता के मुताबिक 21 अगस्त की दोपहर करीब 2:20 बजे वह अपने पति पवन कुमार भारद्वाज के साथ कार्यालय से घर लौटी थीं। फ्लैट में जाने के लिए वह टावर के पास लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा खुला।

आरोप है कि लिफ्ट के अंदर उसी टावर के दूसरे फ्लैट में रहने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी सिंह मौजूद थे। महिला अधिकारी का आरोप है कि लिफ्ट खुलते ही उन्होंने बिना किसी पूर्व बातचीत या उकसावे के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला अधिकारी के पति और वहां मौजूद अन्य लोगों के सामने आरोपी ने उन्हें ‘नौकरानी’ कहकर संबोधित किया और अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का कहना है कि घटना के समय वह लिफ्ट के दरवाजे से काफी दूर एक तरफ खड़ी थीं।

महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उनका आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत परिचय या विवाद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का व्यवहार उन्हें जानबूझकर अपमानित करने और सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाने के उद्देश्य से किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया तो उनके साथ और अभद्रता की गई तथा जानमाल की धमकी भी दी गई। शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम से उन्हें मानसिक कष्ट पहुंचा।

महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस से घटना के समय टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर जांच करने की मांग की है। उन्होंने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें