Greater Noida Crime: फैक्टरियों से तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Greater Noida Crime: फैक्टरियों से तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने फैक्टरियों से बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तार, 9,500 रुपये नकद, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम निवासी उत्तरांचल विहार, बेहटा हाजीपुर (गाजियाबाद), शाहरुख निवासी पुराना कठेरा मोड़, दादरी और रिहान निवासी मेवाती मोहल्ला, दादरी के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 10 जून को एक फैक्टरी से करीब दो लाख रुपये मूल्य के बिजली के तार चोरी किए थे। इसके अलावा 16 जून को भी एक अन्य फैक्टरी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के तार चुरा लिए थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान फैक्टरियों और औद्योगिक क्षेत्रों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। बरामद वाहनों और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img