Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ट्रक में छिपा 1.5 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ट्रक में छिपा 1.5 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-3 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों अली हसन और योगेंद्र को गिरफ्तार किया, जो ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 1.5 क्विंटल गांजा और ट्रक बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि तस्कर गांजे को ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के नीचे छिपाकर ले जाते थे, जिससे वे कई बार पुलिस की नजर से बच निकले।

खुफिया जानकारी के आधार पर इकोटेक-3 पुलिस और सीआरटी टीम ने विशेष अभियान चलाया। ट्रक की तलाशी के दौरान पत्थरों के नीचे से गांजे के पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में गांजा खरीदने वाले अरविंद किशोर को वांछित घोषित किया है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि आरोपी तस्करों को कड़ी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें