Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार गिरोह का बड़ा भंडाफोड़: पांच तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल-तमंचे और कारतूस बरामद

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार गिरोह का बड़ा भंडाफोड़: पांच तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल-तमंचे और कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा में अपराध पर कड़ा शिकंजा कसते हुए दनकौर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से तीन आधुनिकी पिस्टल, तीन देसी तमंचे और 166 जिंदा कारतूस समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार और बलेनो गाड़ी के साथ ₹50,000 नकद भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहा था और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा जैसे क्षेत्रों में हथियार सप्लाई करने में शामिल था। गिरोह के सदस्य अपराधियों और अन्य गिरोहों को असलहा उपलब्ध कराते थे, जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था।

पुलिस को सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर दनकौर थाना क्षेत्र में असलाह और कारतूस की बड़ी खेप बेचने वाले हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जेपी प्रोजेक्ट के पास एक सुनसान इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की और वहां मौजूद दो कारों से पांच आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान गजेंद्र (दादरी), सुमित (कासना), सागर (नॉलेज पार्क), हर्ष सिंगल (दनकौर) और निखिल भाटी (कासना) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग मथुरा के जय गुरुदेव मंदिर के पीछे रहने वाले बंटू नामक सप्लायर से असलहा खरीदते थे। बंटू ‘महाकाली आर्म्स एंड एम्युलेशन’ दुकान (मंडी चौराहा, मथुरा) के माध्यम से कारतूस की आपूर्ति करता था। आरोपी सस्ते दामों में हथियार खरीदकर अधिक दामों पर बेचते थे और अवैध रूप से पैसे कमाकर मौज-मस्ती और शौक पूरे करते थे।

डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि किन-किन अपराधियों को ये हथियार उपलब्ध कराते थे। साथ ही अवैध नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने के लिए लगातार छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है और कहा कि ऐसे अभियान से अपराधियों में भय पैदा होता है तथा क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img