Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में चार बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल और दो तमंचों समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में चार बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल और दो तमंचों समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो तमंचे, नौ जिंदा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर इकोटेक-3 पुलिस ने सादुल्लापुर सर्विस रोड स्थित खेड़ी गोल चक्कर के पास घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव निवासी होशियारपुर, यश नागर निवासी सादुल्लापुर, अभिषेक उर्फ अन्नू निवासी मिल्क लच्छी तथा जोगेंद्र उर्फ हैप्पी निवासी जलालपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान राहुल यादव के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं यश नागर के पास से एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस मिले। इसके अलावा अभिषेक उर्फ अन्नू के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस तथा जोगेंद्र उर्फ हैप्पी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी यश नागर इकोटेक-3 थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यश नागर के खिलाफ बिसरख, इकोटेक-3, सेक्टर-39 और कासना थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। अभिषेक उर्फ अन्नू के खिलाफ सेक्टर-39 और इकोटेक-3 थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। राहुल यादव के खिलाफ बिसरख और सेक्टर-49 थानों में मारपीट, बलवा, अपहरण और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। जोगेंद्र उर्फ हैप्पी का नाम भी पूर्व में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से खरीदे गए थे और उनका इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया गया है या नहीं। इसके साथ ही आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें