Greater Noida crime: पिता-पुत्र ने कारोबारी को ऑफिस में पीटा, कोर्ट केस को लेकर धमकी

Greater Noida crime: पिता-पुत्र ने कारोबारी को ऑफिस में पीटा, कोर्ट केस को लेकर धमकी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में शुक्रवार रात एक व्यवसायी पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। यह विवाद कोर्ट में चल रहे एक केस को लेकर हुआ। घायल व्यवसायी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी व्यवसायी संदीप बैसला ने बताया कि वे अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी दनकौर के टीचर कॉलोनी निवासी श्रीपाल और उनके बेटे तनुश वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने संदीप पर कोर्ट में विचाराधीन केस वापस लेने का दबाव बनाया। जब संदीप ने मना किया, तो पिता-पुत्र ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img