Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने मामूली विवाद पर की फायरिंग, CCTV में कैद
रिपोर्ट: अमर सैनी
Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक थर्ड क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने मामूली विवाद को लेकर घर के बाहर फायरिंग कर दी। कार सवार बदमाशों ने बेखोफ होकर घर के बाहर दनादन गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और इलाके में लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


