Greater Noida: सेक्टर ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन

Greater Noida: सेक्टर ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन

नोएडा। सेक्टर ईटा वन, जीटा वन और डेल्टा थ्री के निवासियों के लिए बड़ी सौगात—ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इन तीनों सेक्टरों में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पूरा कर बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन किया गया। समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कम्युनिटी सेंटर का शुभारंभ किया।

विधायक तेजपाल नागर ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टरवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर की बहुत आवश्यकता थी। अब निवासी शादी-संस्कार और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए परेशान नहीं होंगे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण लगातार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक रतिक ने बताया कि तीनों सेंटरों का निर्माण लगभग 6.56 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इन कम्युनिटी सेंटरों में कॉमन हॉल, लाइब्रेरी, ऑफिस, महिला-पुरुष शौचालय और पार्किंग जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उद्घाटन के अवसर पर बृजपाल राठी, दीपक भाटी, आदेश भड़ाना, अंकित भाटी, डॉ. राजेश शर्मा, दिगपाल सिंह, तेज शर्मा, कंवर सिंह पवार, चौधरी योगेंद्र सहित वर्क सर्किल-5 और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img