Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Greater Noida Chicken Shop Clash: ऐच्छर में चिकन के रुपये मांगने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव, दुकानदार से मारपीट कर की तोड़फोड़

Greater Noida Chicken Shop Clash: ऐच्छर में चिकन के रुपये मांगने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव, दुकानदार से मारपीट कर की तोड़फोड़

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित ऐच्छर बाजार में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब चिकन की दुकान पर खाना खाने आए स्कॉर्पियो सवार कुछ नशेड़ी युवकों ने खाने के पैसे मांगने पर दुकानदार के साथ सरेआम गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट कर दी। इतने पर ही आरोपियों का मन नहीं भरा और जब पीड़ित दुकानदार ने डरकर अपनी दुकान बंद कर दी, तो आरोपी कुछ देर बाद लाठी-डंडों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर तोड़कर अंदर भारी तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

पीड़ित दुकानदार उबेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात वह ऐच्छर स्थित अपनी चिकन की दुकान पर ग्राहकों को खाना परोस रहा था। उसी दौरान सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर दुकान के सामने रुकी, जिसमें चार-पांच युवक सवार थे। युवकों ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही चिकन मंगवाया और शराब के साथ खाने लगे। रात करीब 11 बजे जब बाजार बंद होने का समय हुआ और उबेद अपनी दुकान समेटने लगा, तो उसने गाड़ी के पास जाकर खाए गए चिकन के बिल के रुपये मांगे। पैसे मांगने की बात पर गाड़ी में सवार नशे में धुत युवक आगबबूला हो गए और दुकानदार को जातिसूचक गालियां देते हुए नीचे खींचकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

स्थानीय दुकानदारों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी तेज गति से दौड़ाकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित उबेद ने किसी तरह प्राथमिक उपचार कराया और दुकान का शटर बंद कर अपने घर चला गया। लेकिन इसके करीब आधा घंटे बाद दबंग युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे और शटर को लात मारकर खोला तथा काउंटर, फ्रिज और अन्य सामान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बलवा, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में स्कॉर्पियो कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *