Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Bike Theft: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 12 मोटरसाइकिल बरामद

Greater Noida Bike Theft: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 12 मोटरसाइकिल बरामद

ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले बाइक की रेकी करते थे और फिर पेचकस को मास्टर चाबी की तरह इस्तेमाल कर वाहन चोरी कर लेते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल की पहचान छिपाने के लिए चेसिस नंबर घिसने और फर्जी नंबर प्लेट लगाने का प्रयास करते थे।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग की मदद से थाना बीटा-2 पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर गामा-1 स्थित ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों के पास से प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को गिरफ्तार किया। प्रबल यादव मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में बिसरख जलालपुर में रह रहा था। वहीं, दूसरा आरोपी सोहिल राजस्थान के डीग जिले का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। बरामद मोटरसाइकिलों की जांच के दौरान तीन वाहनों के संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली। इनमें एक हीरो स्प्लेंडर के संबंध में थाना बीटा-2 में, दूसरी मोटरसाइकिल के मामले में संभल जिले के गुन्नौर थाने में और तीसरी हीरो स्प्लेंडर प्लस के संबंध में फरीदाबाद के मुजेसर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य मोटरसाइकिलों के मालिकों और उनसे जुड़े चोरी के मामलों का भी पता लगा रही है।

पुलिस ने कुल 12 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें 11 हीरो स्प्लेंडर और स्प्लेंडर प्लस तथा एक बजाज पल्सर एनएस-125 शामिल है। कुछ मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके अलावा चार फर्जी नंबर प्लेट और एक पेचकस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पेचकस का इस्तेमाल बाइक का लॉक खोलने के लिए मास्टर चाबी के रूप में करते थे। वाहनों की पहचान छिपाने के लिए चेसिस नंबर से छेड़छाड़ करने और फर्जी नंबर प्लेट लगाने का तरीका भी अपनाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, प्रबल यादव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, संभल, फिरोजाबाद, आगरा और हरियाणा में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोहिल के खिलाफ थाना बीटा-2, गुन्नौर और फरीदाबाद में चोरी तथा अन्य धाराओं के तहत तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों, बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों और विभिन्न क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में जांच कर रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें