Greater Noida Authority: भनौता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 20 करोड़ की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Greater Noida Authority: भनौता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 20 करोड़ की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित ग्राम भनौता में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण ने खसरा संख्या 135 की भूमि पर बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले अवैध निर्माण को हटाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग की वर्क सर्किल दो की टीम द्वारा की गई। जांच में सामने आया था कि कुछ कालोनाइजर इस अधिसूचित भूमि पर बाउंड्री कर अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किसी भी तरह का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोबारा अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।

महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह ने बताया कि भनौता की खसरा संख्या 135 की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई फंसने से बचा जा सके। प्राधिकरण ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img