Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के 17 और गांवों में खुले में जिम की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगा फिटनेस का नया केंद्र

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के 17 और गांवों में खुले में जिम की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगा फिटनेस का नया केंद्र

ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जेवर विधानसभा क्षेत्र के 17 और गांवों में ओपन जिम स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना के तहत ऐच्छर, मुर्शदपुर, घरबरा, अटाई मुरादपुर, इमलियाका, पंचायतन, रौनी, कुलीपुरा, हवेता, पीपलका सूरतपुर, अमरपुर, ननवा का राजपुर, कनारसी, कनरसा, जुनैदपुर, चचूला और रोशनपुर गांवों में ओपन जिम लगाने की योजना है। प्राधिकरण ने गांवों के सरकारी विद्यालयों और खेल मैदानों में स्थान चिन्हित कर लिया है और जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।
इससे पहले प्राधिकरण ने 18 गांवों में ओपन जिम लगाने की निविदा जारी की थी, जिनमें कासना, बिरौंडा, डाढ़ा, सिरसा, खानपुर, लड़पुरा, घंघौला, चीरसी, अस्तौली, गिरधरपुर, अमीनाबाद उर्फ नियाना, रामपुर माजरा, आजमपुर गढ़ी, दलेलगढ़, बागपुर, बिसायच, दादूपुर और नवादा शामिल हैं। अब दूसरे चरण में 17 नए गांवों को इस योजना में जोड़ा गया है।

प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित गांवों में ओपन जिम स्थापित करने का काम अगले दो से तीन महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। प्रत्येक ओपन जिम में छह प्रकार के फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे, जिनमें सिट-अप स्टेशन, ट्विस्टर, एयर वॉकर, वन सीटेड चेस्ट प्रेस, लेग प्रेस, खींचने वाली कुर्सी और मोटे रबर की फर्श टाइल्स शामिल होंगी। चयनित एजेंसी तीन साल तक उपकरणों का रखरखाव भी करेगी।
प्राधिकरण के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम की सुविधा से लोग बिना किसी शुल्क के अपनी सेहत सुधार सकेंगे। यह पहल न केवल ग्रामीण युवाओं को फिटनेस की दिशा में प्रेरित करेगी, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह पहल शहर और गांव के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि शहर के सेक्टरों में ओपन जिम लगने के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से पूरे जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांवों को कवर किया जाएगा। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग अपने आसपास ही फिटनेस सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
गांवों में ओपन जिम बनने से युवाओं में जहां फिटनेस के प्रति नई लहर दौड़ेगी, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह नियमित व्यायाम का स्थान बन जाएगा। गांवों के स्कूल और खेल मैदान अब न सिर्फ खेल के केंद्र होंगे बल्कि स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरणा स्थल भी बनेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें