Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida arms smuggling, illegal weapons gang busted

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में दनकौर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम पुलिस को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर बुढ़ैया गोल चक्कर के पास की गई इस बड़ी कार्रवाई में बिना नंबर की स्कॉर्पियो और नीली बलेनो कार में हथियारों की डील करने पहुंचे गैंग के सदस्यों को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली, जिसमें 3 पिस्टल, 3 तमंचे, 160 कारतूस, 6 अतिरिक्त कारतूस और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यह बरामदगी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है क्योंकि एनसीआर क्षेत्र में इन दिनों अवैध हथियारों की सप्लाई लगातार बढ़ रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गजेन्द्र उर्फ गजे, सुमित उर्फ गुंडा, सागर भाटी, हर्ष सिंघल और निखिल भाटी शामिल हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मथुरा जिले के एक व्यक्ति के पास से अवैध हथियार खरीदते थे, जिसका नाम “बंटू” बताया गया है। वे इन हथियारों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित एनसीआर के कई स्थानों पर ऊंची कीमत में बेचते थे। तस्करी से होने वाला मुनाफा आरोपी अपने शौक पूरा करने और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग की गिरफ्तारी से कई आने वाले गैंगवार और अपराध की संभावनाओं पर रोक लगी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह गैंग लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। फिलहाल हथियार सप्लायर बंटू की तलाश जारी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस टीम की सतर्कता और बेहतरीन समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे अभियानों को तेज किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें