Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के पाई-3 में स्कूल वैन का एक्सीडेंट, कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के पाई-3 में स्कूल वैन का एक्सीडेंट, कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के पाई-3 इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां CRH अस्पताल के पास एक स्कूली वैन दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे के समय वैन में कई बच्चे सवार थे, जो रोजाना की तरह स्कूल जा रहे थे। अचानक हुए इस एक्सीडेंट से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ जाने से यह हादसा हुआ। चालक ने वैन को संभालने की कोशिश की, लेकिन टक्कर हो गई, जिससे वैन में बैठे बच्चे झटके के साथ गिर पड़े और कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल बच्चों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ को निगरानी में रखा गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि की सूचना नहीं है।

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे लापरवाही या नियमों का उल्लंघन तो कारण नहीं था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में सुबह के समय ट्रैफिक काफी अधिक रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें