Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Felix Hospital basement collapse: ग्रेटर नोएडा के फेलिक्स हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, बेसमेंट धंसने से 7 मजदूर दबे, लापरवाही पर हंगामा

Felix Hospital basement collapse: ग्रेटर नोएडा के फेलिक्स हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, बेसमेंट धंसने से 7 मजदूर दबे, लापरवाही पर हंगामा

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां फेलिक्स हॉस्पिटल में बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मिट्टी खिसकने से सात मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार दोपहर के समय हुआ जब हॉस्पिटल के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। अचानक मिट्टी धंस गई और काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों और हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। कुछ मजदूरों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल सातों मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी शुरू की। मौके पर थाना बिटा-2 की पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर मलबा हटाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बेसमेंट की खुदाई का काम नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हॉस्पिटल प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की थी। बिना उचित सपोर्ट वॉल और सेफ्टी बैरियर लगाए ही खुदाई जारी थी, जिसके चलते मिट्टी खिसक गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें