Greater Noida accident: नशे में धुत चालक ने मचाया कहर, खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दो लोगों को किया गंभीर घायल

Greater Noida accident: नशे में धुत चालक ने मचाया कहर, खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दो लोगों को किया गंभीर घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 क्षेत्र में तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। चालक ने पहले सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर वाहन अनियंत्रित होकर वहां मौजूद दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह घटना अल्फा-2 स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास हुई। दनकौर निवासी ललित अग्रवाल और खेमचंद एक खाली प्लॉट में पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक फोर्ड एंडेवर कार तेज गति से वहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में सवार 4 से 5 लोग शराब के नशे में थे और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

आरोप है कि चालक ने सबसे पहले वहां खड़ी स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह मौके पर मौजूद ललित अग्रवाल तथा खेमचंद को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अल्फा-2 स्थित नवीन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img