Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Greater Noida Accident: ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद घटना

Greater Noida Accident: ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद घटना

ग्रेटर नोएडा के अलीवर्दीपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 11 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

मृतक बच्ची की पहचान अल्फिया पुत्री उमर मोहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अल्फिया ईद का त्योहार मनाने के लिए अपनी मौसी के घर आई हुई थी। खुशियों के इस मौके पर अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बच्ची गली में सामान्य रूप से चल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक गली में तेजी से आती है और बच्ची को कुचल देती है। यह वीडियो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।

सूचना मिलते ही इकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके और भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें