Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा किया

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा किया

रिपोर्ट: अजीत कुमार

रूस के विभिन्न कंपनियों के लगभग 30 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा और यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा किया और इसकी आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ प्रेरणा सिंह के साथ बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप और प्राधिकरण के इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तुतिकरण देखा।

प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) की जानकारी दी गई। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि यह टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है, जिसे प्लग एंड प्ले सिस्टम पर विकसित किया गया है। उद्योग लगाने वाले निवेशकों को कम समय में भूखंड आवंटित किए जाएंगे और सभी आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय राजधानी के निकट होने के कारण रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी के मामले में यह अन्य शहरों से बेहतर है।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि एमएमएलएच और एमएमटीएच प्रोजेक्ट को शीघ्र लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप का दौरा कर प्लग एंड प्ले सिस्टम, ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, विद्युत सबस्टेशन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा व्यक्त की और यहां के हायर कंपनी का भी जायजा लिया।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img