Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी के निवासियों की बड़ी जीत, डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी हटाया, जल्द होगा नया नियुक्त

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी के निवासियों की बड़ी जीत, डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी हटाया, जल्द होगा नया नियुक्त

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में लंबे समय से चल रहा विवाद और निवासियों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। सोसायटी के AOA (एसोसिएशन ऑफ ओनर्स) चुनाव को लेकर निवासियों द्वारा लगाए गए विरोध और शिकायतों के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय ने मौजूदा चुनाव अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है और घोषणा की है कि बहुत जल्द एक नया चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस फैसले से सोसायटी के लोगों में खुशी की लहर है और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की बड़ी जीत बताया जा रहा है।

बता दें कि AOA चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक आशीष कुमार मौर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, तो निवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने नियमों का पालन नहीं किया और प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। पहली ही बैठक में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके चलते निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया।

निवासियों के अनुसार चुनाव अधिकारी विशाल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति को अपने साथ बैठक में लेकर आए, जिसने पूरी मीटिंग संचालित की, जबकि आशीष मौर्य पूरे समय चुप बैठे रहे। यह सवाल उठाया गया कि विशाल श्रीवास्तव कौन है और चुनाव प्रक्रिया में उसकी क्या भूमिका है?

निवासी मनीष कुमार ने इस मामले में RTI दायर की, जिसके जवाब में यह स्पष्ट हुआ कि विशाल श्रीवास्तव न तो डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय का कर्मचारी है और न ही उसे चुनाव प्रक्रिया का कोई आधिकारिक अधिकार दिया गया था। इसके बाद निवासियों ने CPGRAMS पोर्टल पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें चुनाव अधिकारी की फीस, चुनाव कमेटी सदस्यों की भागीदारी न होने और अवैध व्यक्तियों की मौजूदगी जैसे कई मुद्दे शामिल थे।

शिकायतकर्ता रश्मि बोंद्रे ने बताया कि मामले की जांच के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार गाज़ियाबाद की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें लिखा गया कि शिकायत को चुनाव अधिकारी को भेजा गया था और उनके जवाब में उन्होंने खुद को हटाने और नए अधिकारी की नियुक्ति का अनुरोध किया है। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय ने नए चुनाव अधिकारी को जल्द नियुक्त करने का निर्णय लिया।

सोसायटी निवासियों का कहना है कि यह फैसला उनकी एकजुटता और न्याय के लिए संघर्ष का परिणाम है। उनका कहना है कि वे केवल निष्पक्ष और पारदर्शी AOA चुनाव चाहते हैं, जिससे सोसायटी का संचालन ईमानदारी और नियमों के साथ हो सके।

इस घटनाक्रम के बाद सोसायटी में माहौल उत्साहपूर्ण है और लोग इसे सही दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें