Gonda: गोण्डा में पति की दूसरी शादी के डर से महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, मासूम बच्चा भी साथ

Gonda: गोण्डा में पति की दूसरी शादी के डर से महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, मासूम बच्चा भी साथ

गोण्डा मे उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला अपने मासूम बच्चे के साथ अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के इस कदम से इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना मिलते ही अफसरों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

पति की दूसरी शादी की धमकी से टूटी महिला
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, महिला करनैलगंज नगर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि शादी वर्ष 2017 में हुई थी और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति की इस धमकी ने महिला को मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके बाद उसने मासूम बेटे के साथ यह कदम उठा लिया।महिला को टंकी पर चढ़ते देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन महिला पति के खिलाफ नाराजगी और डर से जिद पर अड़ी रही। स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही करनैलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से बातचीत कर उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत पर न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद पुलिस ने उसे और उसके बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने महिला को शांत कराया और घटना के बाद उसे सुरक्षा प्रदान की गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला के पति और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना एक बार फिर समाज के उस पहलू को उजागर करती है, जहां महिलाओं को मानसिक और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में परिवार और प्रशासन दोनों को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए ताकि कोई भी महिला ऐसी चरम कदम उठाने के लिए मजबूर न हो।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img