Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Dr Arvind Sharma: गोहाना हलके के 18 गांवों में होंगे 2.04 करोड़ रुपये के विकास कार्य: डॉ अरविंद शर्मा

Dr Arvind Sharma: गोहाना हलके के 18 गांवों में होंगे 2.04 करोड़ रुपये के विकास कार्य: डॉ अरविंद शर्मा

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि गोहाना विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 18 गांवों में 20 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 4 लाख 89 हजार रुपये की राशि मंजूर कर जारी कर दी है। यह राशि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से खर्च की जाएगी और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि सोनीपत खंड के गांव सलीमसर माजरा में बीसी चौपाल निर्माण के लिए 18 लाख 66 हजार रुपये, भटाना जाफराबाद में इंडोर जिम हॉल निर्माण के लिए 16 लाख 58 हजार रुपये, गांव गुहणा में एससी चौपाल निर्माण के लिए 16 लाख 43 हजार रुपये और गांव जाजी में बीसी चौपाल निर्माण के लिए 16 लाख 43 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा गांव करेवड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए 15 लाख 65 हजार रुपये और गांव हुल्लाहेड़ी में एससी चौपाल निर्माण के लिए 10 लाख 95 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गांव नैना तातारपुर में बीसी चौपाल निर्माण के लिए 10 लाख 90 हजार रुपये और गांव रत्तनगढ़ में तालाब की चारदीवारी के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव बोहला में पार्क की चारदीवारी के लिए 9 लाख 97 हजार रुपये, गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द में मेन बस अड्डा से सरकारी स्कूल तक तथा गांव ककरोई में पीडब्ल्यूडी सड़क तक गली निर्माण के लिए 9 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

डॉ अरविंद शर्मा ने आगे बताया कि गांव बड़वासनी के कुहाड़ पाना में श्मशान घाट की चारदीवारी और अन्य विकास कार्यों के लिए 9 लाख 83 हजार रुपये तथा गांव बादशाहपुर माछरी में लालचंद के मकान से उमेद के मकान तक गली निर्माण के लिए 9 लाख 10 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इसके साथ ही गांव महलाना में महिला चौक से पीडब्ल्यूडी सड़क तक गली निर्माण के लिए 9 लाख 87 हजार रुपये, गांव माहरा में वाल्मीकि चौपाल के जीर्णोद्धार के लिए 9 लाख 96 हजार रुपये, गांव सलारपुर माजरा में गाजी सिंह के मकान से पीडब्ल्यूडी सड़क तक गली निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गांव जुआं में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख 49 हजार रुपये और वृद्धाश्रम के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं गांव महीपुर में निदेश के मकान से फिरनी तथा बलवान के मकान से नरेश के मकान तक गली निर्माण के लिए 5 लाख 52 हजार रुपये, गांव रोलद लतीफपुर में वाल्मीकि चौपाल निर्माण के लिए 4 लाख 93 हजार रुपये और एससी चौपाल निर्माण के लिए भी 4 लाख 93 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें