Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Ghaziabad Police Action: गाजियाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, अपराधियों का सत्यापन कर दिलाई गई शपथ

Ghaziabad police action, Operation Clean Sweep, Surya Chauhan murder case

Ghaziabad Police Action: गाजियाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, अपराधियों का सत्यापन कर दिलाई गई शपथ

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गाजियाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और समाज में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। पुलिस उपायुक्त नगर ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल के निर्देशन में थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधियों का सत्यापन किया गया और उन्हें भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में सुधार और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करना भी है। सत्यापन के दौरान कई अपराधियों ने हाथों में पोस्टर लेकर भविष्य में अपराध न करने का संकल्प लिया और पुलिस के सामने माफी मांगते हुए सुधार का भरोसा दिलाया।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस की इस पहल से समाज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ सुधारात्मक कदम भी जरूरी हैं ताकि अपराधी दोबारा गलत रास्ते पर न जाएं। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की बकरीद के दौरान हुई हत्या के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ नाम दिया गया है। हत्या के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद प्रशासन अब उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पुलिस से मिले अल्टीमेटम के बाद करीब 250 अपराधियों ने सरेंडर कर दिया। इन लोगों को थाना परिसर में बुलाकर सत्यापन किया गया और कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कई अपराधी हाथों में तख्तियां लेकर दिखाई दिए, जिन पर अपराध छोड़ने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश लिखा हुआ था।

खोड़ा इलाके में 29 मई से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी बीच पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ और जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ भी इलाके में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की टीम ने लोकप्रिय विहार स्थित मदरसा रहमानिया अरबिया कासिम-उल-उलूम को सील करने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मदरसे का गेट नहीं खोला गया, जिसके बाद उसे बाहर से ही सील कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब मदरसे को सील किया गया, उस समय अंदर आठ बच्चे मौजूद थे। प्रशासन ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा खोड़ा क्षेत्र के दो अन्य मदरसों को भी चिन्हित किया गया है, जहां नोटिस चस्पा करने और सीलिंग की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सुधारात्मक प्रयासों के माध्यम से अपराधियों को समाज की मुख्यधारा में लौटाने का प्रयास भी किया जाएगा।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें