Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Fire in Ghaziabad Society: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, 8 फ्लैट जलकर खाक

Ghaziabad fire news, Indirapuram fire, Gaur Green Avenue fire

Fire in Ghaziabad Society: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, 8 फ्लैट जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। यह घटना एक ऊंची इमारत की 8वीं मंजिल से शुरू हुई, जहां से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग एक बंद फ्लैट से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में इसने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग 9वीं, 10वीं और 11वीं मंजिल तक फैल गई। तेज़ी से फैलती आग ने कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि इस आग की घटना में कुल 8 फ्लैट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक फ्लैट की बालकनी से आग ने भयानक रूप लिया, जिसके बाद इसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया। इस दौरान इमारत में मौजूद कई लोग, जिनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे एक बुजुर्ग भी शामिल थे, अंदर ही फंस गए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तेजी से कार्रवाई की और एक दर्जन से अधिक फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। ऊंची इमारत होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर फाइटर्स को हाई-राइज हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और लंबी सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा, ताकि ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।

दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए धुएं से भरे फ्लैट्स और गलियारों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार भी दिया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटा हुआ है। साथ ही सोसाइटी में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें