Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

घर से आ रही थी बदबू, पुलिस मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग की लाश में निकल रहे थे कीड़े

शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मकान में बुजुर्ग का सड़-गला शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है
घर से आ रही थी बदबू, पुलिस मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग की लाश में निकल रहे थे कीड़े

अमर सैनी

नोएडा। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मकान में बुजुर्ग का सड़-गला शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे और शव चार दिन पुराना होने के कारण शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। यह घटना नोएडा सेक्टर-12 के एच ब्लॉक की है, जहां 82 वर्षीय हरिलाल का शव उनके मकान में मिला।

हरिलाल के मकान में उनके साथ कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। उनकी पत्नी और बेटा वी ब्लॉक में अलग रहते हैं, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर उनकी बेटी और दामाद भी निवास करते हैं। जब मकान से लगातार बदबू आने लगी तो आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची।
पुलिस ने पाया कि हरिलाल का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि शव में कीड़े पड़ चुके थे और सड़ी-गली दुर्गंध से पूरा घर भर गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हरिलाल अकेले ही अपने मकान में रहते थे और उनके परिवार के सदस्य अन्य स्थानों पर रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, हरिलाल बीमार रहते थे और उनकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुरुआती जांच में पता चला

हरिलाल के परिवार ने पुलिस को बताया कि वे बीमार रहते थे, लेकिन उनकी अचानक मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द मौत के राज का खुलासा होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *