Ghanshyam Das Verma Demise: वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम दास वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

Ghanshyam Das Verma Demise: वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम दास वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम दास वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। घनश्याम दास वर्मा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के थाची गांव के निवासी थे और विधि क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि घनश्याम दास वर्मा का निधन न केवल विधि जगत, बल्कि उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिन्हें उनके साथ काम करने, उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने और उनके व्यक्तित्व को निकट से जानने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि के क्षेत्र में घनश्याम दास वर्मा द्वारा दिए गए योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से अनेक लोगों का मार्गदर्शन किया। उनका बहुमूल्य परामर्श और विधि क्षेत्र में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू घनश्याम दास वर्मा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और अन्य न्यायाधीशों ने भी दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और एडवोकेट जनरल अनूप रतन भी मौजूद रहे और उन्होंने घनश्याम दास वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img